More
    Homeराजस्थानअलवरपेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय: अलवर में जारी हुआ हेल्पलाइन...

    पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय: अलवर में जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

    पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु आमजन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

    अलवर। जिले में पेयजल संबंधी शिकायतों और परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। आमजन अब पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दूरभाष नंबर 0144-2338000 पर दर्ज करा सकते हैं।

    जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों और परिवेदनाओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

    इस कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम पर देकर समाधान प्राप्त करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here