More
    Homeराजस्थानअलवररोड नंबर 2 पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, अलवर में चला...

    रोड नंबर 2 पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, अलवर में चला बुलडोजर

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में चला बुलडोजर: विरोध के बीच प्रशासन ने दिखाई सख्ती

    अलवर। शहर में जाम और अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम, यूआईटी और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने रोड नंबर 2 पर बड़ा अभियान चलाया। प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया।

    अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हलचल देखने को मिली। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए अभियान जारी रखा। पूरे अभियान के दौरान पुलिस जाब्ता तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित दुकानदारों को दो दिन पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

    अधिकारियों का कहना है कि रोड नंबर 2 पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

    प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में जहां भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here