More
    Homeराजस्थानजयपुरएशिया में गूंजा जयपुर का नाम, मोनिका शाह ने जीते दो इंटरनेशनल...

    एशिया में गूंजा जयपुर का नाम, मोनिका शाह ने जीते दो इंटरनेशनल ऑस्कर अवॉर्ड

    लग्ज़री केक आर्ट में बढ़ा जयपुर का मान, मोनिकेक फाउंडर को मिला वैश्विक सम्मान

    जयपुर। जयपुर की प्रसिद्ध केक आर्टिस्ट मोनिका शाह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। श्रीलंका में आयोजित Asia Cake Oscars 2026 में मोनिका शाह को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड — Cake Hero और Coach of the Year — से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है।

    मोनिका शाह, MONICAKE की संस्थापक हैं और अपने लग्ज़री तथा भावनात्मक केक डिज़ाइनों के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए केक केवल डेज़र्ट नहीं, बल्कि एक कलात्मक प्रस्तुति माने जाते हैं। उनकी बारीक डिजाइनिंग, क्रिएटिव थीम और भव्य प्रस्तुति ने उन्हें देश और विदेश में अलग पहचान दिलाई है।

    केक आर्ट में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

    मोनिका शाह ने अपने अनूठे केक आर्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास मुकाम हासिल किया है। उनके डिज़ाइनों में आधुनिक कला, भावनात्मक अभिव्यक्ति और लग्ज़री टच देखने को मिलता है। यही वजह है कि उन्हें एशिया के सबसे प्रतिष्ठित केक अवॉर्ड मंच पर सम्मानित किया गया।

    नई पीढ़ी को भी दे रहीं प्रशिक्षण

    केक आर्टिस्ट होने के साथ-साथ मोनिका शाह एक प्रेरणादायक मेंटर भी हैं। उन्होंने MONICAKE Academy के माध्यम से कई नए और उभरते हुए केक आर्टिस्ट्स को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी है। उनकी क्लासेस से जुड़े कई विद्यार्थी आज इस इंडस्ट्री में सफल पहचान बना चुके हैं।

    उदयभान जैन, महारानी फार्म जयपुर ने बताया कि एक ही मंच पर दो अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतना केवल मोनिका शाह की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि जयपुर, राजस्थान और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि भारतीय प्रतिभा अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर दुनिया में नई पहचान बना रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here