More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में देर रात चोरों का धावा, अग्रसेन सर्किल क्षेत्र में वारदात...

    अलवर में देर रात चोरों का धावा, अग्रसेन सर्किल क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप

    ताला टूटा, दुकान लूटी: समोसा-कचौरी की दुकान से सिलेंडर और नकदी चोरी

    अलवर। शहर के अग्रसेन सर्किल के पास देर रात चोरों ने एक समोसा-कचौरी की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला एन.ई.बी थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा गैस सिलेंडर गायब था और गल्ले में रखे करीब 8 से 10 हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे।

    दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बदमाश आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here