अलवर में कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा तीन पारियों में होगी आयोजित
अलवर। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति पश्चात आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा मई 2026 का आयोजन 27 मई को किया जाएगा। परीक्षा जिला स्तर पर सॉफ्टवेयर आधारित ऑनलाइन माध्यम से तीन पारियों में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेश डागुर ने बताया कि परीक्षा 60 फुट रोड, 12-13 आजाद नगर स्थित स्काई इंस्टीट्यूट (ध्रुव आईटीआई) में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम पारी प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगी, जिसमें अनुक्रमांक 7001 से 7024 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। द्वितीय पारी दोपहर 12 बजे से होगी, जिसमें अनुक्रमांक 7025 से 7026 तथा 8001 से 8022 तक के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं तृतीय पारी दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होगी, जिसमें अनुक्रमांक 8023 से 8046 तक के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रवेश पत्र
परीक्षा आयोजन समिति के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से फोटो प्रमाणित करवाकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। साथ ही मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

