More
    Homeराजस्थानअलवरराजमार्ग सुरक्षा कमेटी: अलवर में टास्क फोर्स का गठन

    राजमार्ग सुरक्षा कमेटी: अलवर में टास्क फोर्स का गठन

    अलवर में अवैध निर्माण हटाने को जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स गठित

    अलवर। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया है। यह कमेटी राजमार्गों की आरओडब्ल्यू, बिल्डिंग लाइन और कंट्रोल लाइन के भीतर स्थित अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि गठित कमेटी में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष होंगी।

    कई विभागों के अधिकारी बनाए गए सदस्य

    टास्क फोर्स में जिला पुलिस अधीक्षक अलवर, सचिव नगर विकास न्यास, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलवर, नगर निगम आयुक्त, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

    इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जयपुर के परियोजना निदेशक, सार्वजनिक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) खंड प्रथम जयपुर के अधिशासी अभियंता, रिडकोर एवं आरएसआरडीसी अलवर के परियोजना निदेशक भी समिति में शामिल रहेंगे।

    अधीक्षण अभियंता होंगे सदस्य सचिव

    कमेटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो समिति की कार्यवाही और समन्वय का दायित्व संभालेंगे।

    प्रशासन का उद्देश्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here