तिजारा में जनसुनवाई के दौरान बालकनाथ योगी ने अपराधियों को चेताया
तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने गुरुवार को तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान विधायक बालकनाथ योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार आमजन तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार आमजन के बीच रहकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
भिवाड़ी लूटकांड पर बोले— अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे
भिवाड़ी की एक सोसायटी में हुई लूटपाट की घटना पर विधायक ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। घटना के दिन ही पुलिस प्रशासन को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। अपराधी देश के किसी भी कोने में छिपे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस और प्रशासन को आमजन की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


