More
    Homeराजस्थानअलवरजोनायचा कला में समाजोपयोगी शिविर, विद्यार्थी सीख रहे जीवन कौशल

    जोनायचा कला में समाजोपयोगी शिविर, विद्यार्थी सीख रहे जीवन कौशल

    जीवन कौशल के साथ समाजोपयोगी शिविर में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

    कठूमर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोनायचा कला में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

    शिविर प्रभारी व्याख्याता प्रियंका यादव ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थी विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए ‘परिंडा बांधो अभियान’ भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को मेहंदी कला एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षक रेणुका यादव ने बताया कि राजस्थान भर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह 15 दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशल से जोड़ना और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।

    शिविर में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है, वहीं स्वच्छता अभियान और परिंडा बांधने जैसी गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

    विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here