बांसिया में गोविंद गुरु की धूणी पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति और जनजागरण के योगदान को किया नमन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली बांसिया पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं जनजागरण में दिए गए योगदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गोविंद गुरु की पावन धूणी के दर्शन कर देश और डूंगरपुर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संत गोविंद गुरु ने समाज में जागरूकता, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देकर जनजागरण का महत्वपूर्ण कार्य किया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वहां उपस्थित लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की और डूंगरपुर क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


