More
    Homeराजस्थानअलवरऐसा लग रहा है सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में लीपापोती करने...

    ऐसा लग रहा है सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में लीपापोती करने में लगी है- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

    नीट पेपर लीक मामले में टीकाराम जूली ने जांच पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाए संरक्षण के आरोप

    अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अपने पैतृक गांव काठूवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

    टीकाराम जूली नीट पेपर लीक
    टीकाराम जूली नीट पेपर लीक

    टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश में हालात चिंताजनक हैं और नीट पेपर लीक मामले ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, जिससे जांच एजेंसियां वास्तविक दोषियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

    जूली ने कहा कि कांग्रेस लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार दोनों मंत्रियों का बचाव कर रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच एजेंसी केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले में शामिल बड़े लोग अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई पूरे मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है।

    टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here