More
    Homeराजस्थानअलवरवजीरपुर महाविद्यालय में प्रो. रमेश बैरवा का सम्मान, सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी...

    वजीरपुर महाविद्यालय में प्रो. रमेश बैरवा का सम्मान, सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

    विषम परिस्थितियों में महाविद्यालय संचालन के लिए प्रो रमेश बैरवा का सम्मान, छात्राओं और संकाय सदस्यों ने जताया आभार

    वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में नोडल अधिकारी प्रो. रमेश बैरवा के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं छात्राओं ने प्रो. बैरवा को माला एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम में संकाय सदस्यों द्वारा लंच का आयोजन भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विषम परिस्थितियों में प्रो. रमेश बैरवा द्वारा महाविद्यालय के सफल संचालन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. संपूर्णानंद गौतम ने किया, जबकि छात्रा साक्षी वर्मा ने छायांकन किया। सहायक कर्मी सोहनसिंह योगी, सुनील कुमार बैरवा एवं कन्हैया ने आयोजन में सहयोग दिया।

    प्रो. रमेश बैरवा ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के सफल संचालन में संकाय सदस्यों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा महाविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

    प्रवक्ता डॉ. ऋषिकेश गुर्जर ने शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रो. बैरवा के योगदान को उल्लेखनीय बताया। वहीं महेंद्र कुमार ने उन्हें शोषित एवं पीड़ित वर्ग के अधिकारों के संघर्ष का योद्धा बताया। डॉ. गिर्राज प्रसाद जोनवाल ने प्रो. बैरवा से मिले मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। डॉ. भूरसिंह गुर्जर ने उन्हें छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत और सफल प्रशासक बताया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ संकाय सदस्य मानसिंह मीणा ने आभार व्यक्त किया।

    समारोह के दौरान छात्राओं ने विभिन्न महापुरुषों की तस्वीरें भेंट कर सम्मान प्रकट किया। अंतिम सेमेस्टर की छात्रा रश्मि मीणा एवं खुशबू मीणा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट की। वहीं ज्योति सोनी, रानी राजावत, चेल्सी मित्तल, वर्षा बंसल, भावना कुमारी बैरवा, कृष्णा सैनी एवं सानिया बानो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर भेंट की। छात्रा साक्षी वर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा संकाय सदस्यों ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मान जताया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने भाग लेकर प्रो. रमेश बैरवा को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here