More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में अतिक्रमण कार्रवाई पर व्यापारियों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    अलवर में अतिक्रमण कार्रवाई पर व्यापारियों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारी एकजुट, प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

    अलवर। शहर में नगर निगम और यूआईटी की ओर से लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए तथा कई स्थानों पर जेसीबी की सहायता से निर्माण कार्यों को भी हटाया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली।

    अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार महासंघ के बैनर तले खंडेलवाल धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया।

    महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जुनेजा ने कहा कि प्रशासन बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई कर रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर ऐसी कार्रवाई भी की गई जहां इसकी आवश्यकता नहीं थी।

    रमेश जुनेजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार को भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रही तो व्यापारी सड़क पर उतरकर जाम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखेगा और कार्रवाई रोकने की मांग करेगा।

    बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की मांग भी उठाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here