More
    Homeराजस्थानअलवर24 जून से 9 जुलाई तक चलेगा अंत्योदय संबल पखवाड़ा, अलवर जिले...

    24 जून से 9 जुलाई तक चलेगा अंत्योदय संबल पखवाड़ा, अलवर जिले के सभी गांवों में लगेंगे सरकारी लाभ शिविर”

    जन कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

    अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अलवर जिले में 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है।

    इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपते हुए निर्देश जारी किए हैं

    प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर

    कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका समय प्रातः 9:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक रहेगा। इन शिविरों में विभागीय योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई की जाएगी।

    मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिकारी

    पखवाड़े के बेहतर पर्यवेक्षण के लिए:

    • अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम को अलवर, मालाखेड़ा एवं थानागाजी उपखंडों का पर्यवेक्षणीय प्रभारी बनाया गया है।

    • अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय को रैणी, राजगढ़ एवं गोविंदगढ़ उपखंड की ज़िम्मेदारी दी गई है।

    • अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) को रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ एवं कठूमर उपखंड की मॉनिटरिंग सौंपी गई है।

    साथ ही, प्रत्येक विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी को विभागीय नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

    साफ-सफाई और मानसून पूर्व कार्य प्राथमिकता में

    जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि:

    • पखवाड़े से पूर्व सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई, बिजली के तारों से पेड़ों की छंटाई जैसे कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं।

    • वर्षा जल संरक्षण के लिए जलग्रहण संरचनाओं की मरम्मत भी सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से पखवाड़े के लिए पूर्व तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही शिविरों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और जनहित के कार्यों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here