More
    Homeराजस्थानअलवरआधी रात सर्राफा दुकान पर धावा, ताला तोड़ 200 ग्राम चांदी ले...

    आधी रात सर्राफा दुकान पर धावा, ताला तोड़ 200 ग्राम चांदी ले उड़े चोर

    कठूमर के पुराने बाजार में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, औजारों से भरा बैग छोड़ भागे बदमाश

    कठूमर। कस्बे के मुख्य पुराने बाजार में सोमवार रात चोरों ने एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर करीब 200 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन युवक तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी संदीप सोनी उर्फ “सोनू” की सर्राफा दुकान पर देर रात अज्ञात चोर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। चोर सामान को पास ही स्थित एक निर्माणाधीन दुकान में ले गए।

    बताया जा रहा है कि बदमाश सर्राफा दुकान की अलमारी को भी उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान पड़ोस में कुछ लोगों को आहट सुनाई दी। आसपास हलचल बढ़ते देख चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले।

    भागते समय बदमाश एक बैग वहीं छोड़ गए, जिसमें ताला तोड़ने के औजार मिले हैं। सर्राफा दुकान मालिक ने वह बैग पुलिस को सौंप दिया। एएसआई उमरदीन खान ने मौके पर पहुंचकर बैग अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

    चोरी की इस घटना के बाद पुराने बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here