More
    Homeराजस्थानजयपुरगायत्री नगर संस्कार शिविर में संस्कारों की गूंज, बच्चों-बड़ों में दिखा उत्साह

    गायत्री नगर संस्कार शिविर में संस्कारों की गूंज, बच्चों-बड़ों में दिखा उत्साह

    जयपुर के गायत्री नगर में चल रहे संस्कार शिक्षण शिविर का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, 175 शिविरार्थी ले रहे प्रशिक्षण

    जयपुर। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर जयपुर एवं अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर, महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर जयपुर में उत्साह और अनुशासन के साथ जारी है। 17 मई से शुरू हुए इस शिविर में बच्चों और बड़ों में संस्कारों के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिल रही है।

    अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि शिविर का अवलोकन एवं निरीक्षण महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला जैन डोडिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शालिनी जैन बाकलीवाल, डॉ. वंदना जैन, चंदा सेठी, सुरेश कासलीवाल सहित संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    श्रीमती शीला डोडिया ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री नगर में शिविर का संचालन अत्यंत व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों एवं बड़ों में दिखाई दे रहे उत्साह की सराहना की। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित द्वादश वर्षीय कोर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया तथा गायत्री नगर में परीक्षा केंद्र खोलने का आश्वासन भी दिया।

    शिविर संयोजिका मंजू सेवा वाले, अनीता बड़जात्या एवं सुनीता काला ने अतिथियों का स्वागत किया। मंजू सेवा वाले ने बताया कि शिविर में विभिन्न विषयों की पांच कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें संस्थान की विदुषी बहनें साक्षी, मिति, अंशिता, देशना तथा पंडित अजित शास्त्री लगभग 175 शिविरार्थियों को संस्कारित कर रहे हैं।

    मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने कहा कि समाज बच्चों को संस्कार देने में पूरी तरह सक्षम है। मंदिर प्रबंधन द्वारा 12 महीने पंडित की व्यवस्था की गई है तथा बड़ों को प्रतिदिन सांयकाल स्वाध्याय और बच्चों को पाठशाला के माध्यम से संस्कारित किया जा रहा है।

    अनीता बड़जात्या एवं सुनीता काला ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन विभिन्न परिवारों एवं समाजसेवियों द्वारा उपहार वितरित किए जा रहे हैं। इनमें पुन्यार्जक परिवार, अशोक रावका टीम, राजकुमार सीएनटी, जितेंद्र, बसंत वालीबाल, दिलीप-आशा छाबड़ा, कमला-दीपक बिलाला, शोभा सेठी तथा अशोक-अंजू भौंच परिवार विधानसभा वाले प्रमुख रूप से सहयोग कर रहे हैं।

    शिविर संयोजक पदम झांझरी ने जानकारी दी कि 24 मई को प्रातः 9 बजे बच्चों द्वारा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका संचालन पंडित अजित शास्त्री करेंगे। इस अवसर पर अशोक जैन गौरव शाह परिवार, खेड़ली वालों की ओर से शिविरार्थियों को अल्पाहार कराया जाएगा तथा प्रेमलता पाटनी द्वारा बच्चों को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here