जीतो के राष्ट्रीय रोजगार अभियान के तहत खेरली में लगा जॉब फेयर, 27 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण
खेरली। जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था जीतो द्वारा समाज में आर्थिक सुदृढ़ता, सेवा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न प्रकल्पों के अंतर्गत शनिवार को खेरली में ‘जीतो जॉब्स फेयर’ का आयोजन किया गया।
देशभर में 23 मई 2026 को जीतो जॉब्स के माध्यम से 180 से अधिक स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में खेरली में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जॉब फेयर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जैन संघठना, श्री पल्लीवाल जैन सेवा समिति एवं जीतो टीम खेरली के सदस्यों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप के साथ किया गया।
जॉब फेयर में युवाओं को रोजगार एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन पत्र एवं रिज्यूमे एकत्रित किए गए। आयोजन के दौरान कुल 27 अभ्यर्थियों के रिज्यूमे आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें ऑनलाइन अपलोड कर जीतो जॉब्स की वेबसाइट पर भेजा गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार जैन, रजत जैन, नरेंद्र जैन, महावीर जैन, श्रीचंद जैन, ललित जैन, पुखराज जैन, धीरज जैन, मुन्ना जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, विनोद जैन, लोकेश जैन, शीतल जैन, निर्मल जैन, महेश जैन एवं तरुण जैन सहित कई समाजसेवियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
जीतो खेरली प्रतिनिधि मनीष कुमार जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


