महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का भूपेन्द्र यादव ने युवाओं से किया आह्वान
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने अलवर आगमन के दौरान रैणी स्थित नसिया (महात्मा ज्योतिबा फुले) चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि देश के महापुरुष समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है और महापुरुषों के विचार नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, बन्नाराम मीणा, इन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं आमजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


