प्रशिक्षण कैंप में कांग्रेस नेताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
जयपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए पुष्कर में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की। कैंप में कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कैंप में केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हुए।
कैंप के दौरान सभी नेताओं ने जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद किया और संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की।
नेताओं ने जिला अध्यक्षों से कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी मंथन किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


