More
    Homeराजस्थानजयपुरझुंझुनूं में रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    झुंझुनूं में रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    रिश्वत प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी 8.50 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

    जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेरला, पंचायत समिति सूरजगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी को 8 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

    एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी झुंझुनूं को शिकायत मिली थी कि परिवादी अपने आवासीय भूखंड पर मेडिकल दुकान संचालित करता है और उसे व्यवसायिक भूखंड में परिवर्तित कराने के लिए ग्राम पंचायत बेरला में आवेदन किया गया था।

    आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार ने भूखंड को व्यवसायिक में परिवर्तित करने और एनओसी जारी करने की एवज में 8.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।

    इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियाँ के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी ने परिवादी को सूरजगढ़ स्थित दीपक मेडिकोज पर बुलाया, जहां रिश्वत राशि लेते समय उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से 8.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

    कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here