More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सेवा भारती समिति की बैठक संपन्न, सेवा कार्यों की समीक्षा...

    अलवर में सेवा भारती समिति की बैठक संपन्न, सेवा कार्यों की समीक्षा पर जोर

    सेवा भारती बैठक में सामूहिक विवाह समारोह की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों को भव्य बनाने का निर्णय

    अलवर। सेवा और संस्कारों के संकल्प के साथ कार्यरत सेवा भारती समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कार्यालय केशव कृपा में जिला अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान हाल ही में आयोजित दसवें श्री राम जानकी सामूहिक विवाह समारोह की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समारोह की सफलता में सहयोग देने वाले भामाशाहों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर आभार व्यक्त किया गया।

    आगामी कार्यक्रमों को भव्य बनाने पर चर्चा

    जिला उपाध्यक्ष अशोक आहूजा एवं ममता त्यागी ने समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए जयपुर प्रांत बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने समिति द्वारा संचालित विभिन्न सेवा आयामों और सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

    बैठक में आगामी प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव को पूर्व की भांति भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

    नवीन दायित्व मिलने पर अभिनंदन

    जयपुर प्रांत कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष अतुल सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष ममता त्यागी को नए दायित्व मिलने पर जिला समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस दौरान गुलदस्ता, सम्मान पताका एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं।

    अपने संबोधन में अतुल सिंह और ममता त्यागी ने संगठन की उपलब्धियों और मिले नए दायित्वों के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

    कई पदाधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में जिला मंत्री राजन मल्होत्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अजय वर्मा, शैलेंद्र सिंह, हरि नारायण मुखीजा, रेणु मिश्रा, कुमकुम गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर रुचि कुलश्रेष्ठ, अर्चना गुप्ता, रजनी मित्तल, पायल, सुनीता गुप्ता, शिखा गुप्ता, निर्मला सोनी, सुषमा तनेजा, संदीप शर्मा एवं दीपक झाम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश तनेजा ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here