More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

    अलवर कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

    कॉलेज प्रदर्शन के दौरान गेट बंद कर छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों ने उठाए सवाल

    अलवर। बाबू शोभाराम महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विजय यादव के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। छात्रों ने यहां तक कहा कि वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को भी मजबूर हो सकते हैं।

    शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

    छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षाओं में बैक आने के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। छात्रों ने सवाल उठाया कि लगातार खराब हो रहे परिणामों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।

    मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी

    प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में पीने के पानी, साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना था कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

    पुस्तकालय में नए संस्करण की किताबों की कमी और समय पर पुस्तकों का वितरण नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

    शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर लगाए आरोप

    छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक केवल हस्ताक्षर करने के लिए कॉलेज आते हैं और नियमित कक्षाएं नहीं लेते, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं छात्रावास शुरू नहीं किए जाने पर भी छात्रों ने प्रशासन को घेरा।

    छात्र नेता विजय यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन लगातार छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    प्राचार्य ने दिया आश्वासन

    इस मामले में कॉलेज प्राचार्य अशोक आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगों को पहले भी सुना गया है और सभी समस्याओं का समयानुसार समाधान किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here