‘वाइट पोलोटिक्स’ विमोचन में बोले भंवर जितेंद्र सिंह- लोकतंत्र को नैतिक विचारों और युवा सोच की जरूरत
अलवर। अलवर शहर के फूल बाग में सीए पूजा झिरवाल द्वारा लिखित पुस्तक “वाइट पोलोटिक्स” का विमोचन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कृष्ण सिद्ध, पूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पुस्तक की लेखिका सीए पूजा झिरवाल ने कहा कि “वाइट पोलोटिक्स” का उद्देश्य समाज और राजनीति में स्वच्छ सोच, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में राजनीति में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी और ईमानदार सोच बेहद आवश्यक है।
पुस्तक का विमोचन करते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज को ऐसे वैचारिक प्रयासों की जरूरत है, जो राजनीति को स्वच्छ दिशा देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनविश्वास का सबसे बड़ा मंच है। जब राजनीति में साफ छवि, ईमानदार सोच और जनता के प्रति जवाबदेही रखने वाले लोग आगे आते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा आज राजनीति को नए नजरिये से देख रहा है। युवाओं में बदलाव की इच्छा है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। “वाइट पोलोटिक्स” जैसी पुस्तकें युवाओं को राजनीति के वास्तविक मूल्यों से जोड़ने का काम करेंगी।
भंवर जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है, जब राजनीति में विचारों की शुचिता, संवाद की मर्यादा और जनता के प्रति समर्पण बना रहे। उन्होंने लेखिका पूजा झिरवाल की सराहना करते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी तो देश की राजनीति निश्चित रूप से नई दिशा प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित शहर के कई राजनीतिज्ञों और सामाजिक लोगों ने भी पुस्तक के विषय और उसके सामाजिक संदेश की सराहना करते हुए इसे युवाओं और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


