अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: ‘योग’ शिविर में उमड़ रही शहरवासियों की भागीदारी
अलवर। गांधी स्वास्थ्य सदन समिति, प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र, पुराना सूचना केंद्र, नेहरू विहार अलवर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 26 मई से 21 जून तक विशेष योग महोत्सव एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक तथा दूसरे बैच में 6:15 बजे से 7:15 बजे तक आयोजित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान एवं विश्व शांति के लिए योग” रखी गई है। इसी उद्देश्य के साथ समिति योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। शिविर में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
योग शिविर का संचालन योगाचार्य डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनुरिता झा, आदित्य मनु, डिंपल एवं योग विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में यौगिक प्रार्थना, सूक्ष्म यौगिक व्यायाम, सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम, शांतिपाठ, सामूहिक योग प्रशिक्षण, ध्यान साधना और स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान जैसे विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही दैनिक जीवन में योग के महत्व को भी विस्तार से समझाया जा रहा है।
प्रतिभागियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के उपाय बताए जा रहे हैं। शिविर में नियमित योग प्रदर्शन एवं प्राणायाम अभ्यास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
संस्था के प्रमुख योगाचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर उन्हें सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम एवं भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आमजन की भागीदारी रहेगी। समिति ने सभी नागरिकों से योग शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

