More
    Homeराजस्थानजयपुरनाथद्वारा में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

    नाथद्वारा में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

    नाथद्वारा सपरिवार पहुंचे उपमुख्यमंत्री, मंदिर मंडल ने परंपरागत रूप से किया अभिनंदन

    जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के सपरिवार दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    नाथद्वारा पहुंचने पर मंदिर मंडल की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा का परंपरागत रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही।

    इस अवसर पर मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here