वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त, मॉनीटरिंग करने पर जोर
जयपुर। चेयरमैन डिस्कॉम्स एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने अलवर सर्किल के विद्युत अभियंताओं को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुश्री डोगरा ने कहा कि हीटवेव के इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी अभियंता अलर्ट मोड में रहें और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बेहतर मॉनीटरिंग के जरिए जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में फॉल्ट्स को न्यूनतम समय में ठीक किया जाए। एफआरटी टीमों को 24 घंटे अलर्ट रखने के निर्देश देते हुए कहा गया कि ट्रिपिंग की स्थिति में तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
सुश्री डोगरा ने अधीक्षण अभियंता आरएस बंसल को उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही रात्रि में लोड मॉनीटरिंग और लोड बैलेंसिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कर जिले में विद्युत आपूर्ति प्रबंधन को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इसके बाद जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी आरके शर्मा ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अलवर सर्किल में विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। इस दौरान अलवर सर्किल के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता वीसी से जुड़े रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

