More
    Homeराजस्थानअलवरस्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, खैरथल को बड़ी सौगात

    स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, खैरथल को बड़ी सौगात

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से मिला ठहराव, स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस से यात्रियों को होगी बड़ी राहत

    अलवर। खैरथल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अनुशंसा पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए खैरथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12249/12250 शकरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    रेल मंत्री द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह निर्णय क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रेन के ठहराव से खैरथल एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली, जैसलमेर सहित अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

    इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अब लोगों को इस स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    स्थानीय लोगों के अनुसार यह निर्णय लंबे समय से की जा रही मांग की पूर्ति है, जिससे हजारों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here