More
    Homeराजस्थानअलवर"वादे भूल गई मोदी सरकार", पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर प्रदर्शन

    “वादे भूल गई मोदी सरकार”, पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर प्रदर्शन

    सरकार के महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    अलवर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आमजन को राहत देने के लिए ईंधन कीमतों में कमी करने की मांग उठाई।

    कांग्रेस शहर अध्यक्ष जे.डी. आर्यन ने कहा कि चुनावों से पहले महंगाई कम करने और जनता को राहत देने के कई वादे किए गए थे, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद उन वादों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों से आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे महंगाई और बढ़ जाती है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर आमजन को राहत देने की मांग की।

    कांग्रेस नेत्री लिली यादव ने भी महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार को जनहित में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

    इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here