More
    Homeराजस्थानअलवरईद की खुशियां बनीं मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत

    ईद की खुशियां बनीं मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत

    ईद पर ससुराल जाते वक्त हादसा, पत्नी गंभीर घायल; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    अलवर। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ससुराल जा रहे दंपती की बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    चिकानी क्षेत्र के पंजाबी का बास निवासी 28 वर्षीय अनीश
    चिकानी क्षेत्र के पंजाबी का बास निवासी 28 वर्षीय अनीश

    जानकारी के अनुसार चिकानी क्षेत्र के पंजाबी का बास निवासी 28 वर्षीय अनीश अपनी पत्नी शाइस्ता के साथ बाइक से सीकरी क्षेत्र स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में सहजपुर गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान अनीश ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    परिजनों के अनुसार अनीश ट्रक चालक होने के साथ-साथ खेती-बाड़ी का कार्य भी करता था। उसके पीछे दो छोटे बच्चे हैं। परिवार का कहना है कि ईद के अवसर पर वह पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here