More
    Homeराजस्थानअलवररक्तदान से जीवनदान का संकल्प, बार एसोसिएशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

    रक्तदान से जीवनदान का संकल्प, बार एसोसिएशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

    रक्तदान की मुहिम को मिलेगा बल, अधिवक्ताओं व आमजन से रक्तदान की अपील

    अलवर। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए जिला बार एसोसिएशन, अलवर के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक रक्त एकत्रित कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

    जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में समाज के जागरूक नागरिकों को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक रक्त संग्रहित कर मानव जीवन की रक्षा करना है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

    अभिमन्यु ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति का रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here