पौधारोपण और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रभक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर रहा जोर
खेरली। महर्षि अरविंद कॉलेज, खेरली में स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पौधारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत, अलवर एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य हेमंत कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वीर सावरकर के जीवन, राष्ट्रभक्ति, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में माधवी ने प्रथम, खुशी अग्रवाल ने द्वितीय तथा वेदप्रकाश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुकेश कुमार शर्मा, चेतन, अशोक, श्रीमती आशा, सचिन, दीपक, अनिक, अशोक, नीरज कटहैडा एवं विपिन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक बालोत की विशेष भूमिका रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


