More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा अभियान में जनसहभागिता बढ़ी, जिला कलक्टर ने किया जल संरक्षण...

    वंदे गंगा अभियान में जनसहभागिता बढ़ी, जिला कलक्टर ने किया जल संरक्षण का आह्वान

    वंदे गंगा अभियान में कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बगड़ राजपूत में जल संरचनाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने गुरुवार को रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम जुगरावर में आयोजित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ कार्यक्रम में शिरकत कर आमजन को वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण जागरूकता के लिए निकाली गई कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान अलवर
    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान अलवर

    कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर एवं विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद दोनों ने ग्राम बगड़ राजपूत में चल रहे जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप 5 जून तक ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत तालाबों, नहरों, बावड़ियों, झीलों और अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि जिले में राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-छोटे जल संरचनाओं के निर्माण में भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और आमजन का सहयोग सराहनीय है।

    रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि “जल है तो कल है” की भावना को साकार करते हुए प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं, बल्कि जल संचयन कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, बांधों का संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना है, ताकि बारिश के पानी का अधिकतम संरक्षण हो सके।

    निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर और विधायक ने ग्राम बगड़ राजपूत में जोहड़ कार्य, स्कूल खेल मैदान और रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।

    इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रविंद्र, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, बीडीओ विजय भाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here