More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर नगरपालिका में सफाईकर्मियों का विरोध, वाल्मीकि सेना ने सौंपा ज्ञापन

    कठूमर नगरपालिका में सफाईकर्मियों का विरोध, वाल्मीकि सेना ने सौंपा ज्ञापन

    सफाई कर्मियों के शोषण पर नाराजगी, तीन दिन में समाधान नहीं तो हड़ताल की चेतावनी

    कठूमर। नगरपालिका कठूमर में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के कथित शोषण और भ्रष्टाचार के विरोध में वाल्मीकि सेना राजस्थान ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

    वाल्मीकि सेना के प्रदेश महासचिव ने बताया कि नगरपालिका में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है तथा उन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआईसी की कटौती भी नियमित रूप से जमा नहीं कराई जा रही।

    ज्ञापन में सफाई कर्मियों की आठ प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें हर माह समय पर वेतन भुगतान, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, ईपीएफ और ईएसआईसी राशि नियमित जमा कराने, आवश्यकता अनुसार नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने तथा सवैतनिक साप्ताहिक अवकाश देने की मांग शामिल है।

    इसके अलावा संगठन ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार 1 अप्रैल 2026 से अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 783 रुपये लागू कर भुगतान करने, ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मचारियों को संविदा पर लगाने तथा नगरपालिका में नियुक्त गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर भेजने की मांग भी उठाई।

    वाल्मीकि सेना ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    संगठन ने सफाई ठेके की संपूर्ण जांच कराने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, यूडीएच मंत्री, शासन सचिव एवं उप शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग जयपुर को भेजी गई है।

    इस दौरान वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी एवं कठूमर के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here