More
    Homeराजस्थानअलवरधार्मिक एवं नैतिक संस्कार शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे जैन धर्म...

    धार्मिक एवं नैतिक संस्कार शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे जैन धर्म के संस्कार

    खेरली में संस्कार शिविर के समापन पर विजेता बच्चों को पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

    खेरली। अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवक परिषद के तत्वावधान में श्री जैन रत्न युवक परिषद खेरली द्वारा जैन स्थानक भवन में 20 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित 11 दिवसीय धार्मिक शिक्षण एवं नैतिक संस्कार शिविर का शुक्रवार को गरिमामय समापन समारोह के साथ समापन हुआ।

    परिषद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी संस्कारों से परिचित कराना है। शिविर में अनुभवी शिक्षकों ने बच्चों को धर्म, अनुशासन, सदाचार और दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व की जानकारी दी।

    समापन समारोह में शिविर अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मंच से णमोकार मंत्र, भक्तामर स्तोत्र तथा जैन भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं का मन मोह लिया और सभी ने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना की।

    समापन समारोह में युवक परिषद के ललित जैन, महावीर जैन, पुखराज जैन, विकास जैन, विपिन जैन, धीरज जैन, डॉ. मनीष जैन, अमन जैन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में श्राविका बहनें उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार शिविर बच्चों में बचपन से ही धर्म, नैतिकता और संस्कारों के बीज बोते हैं, जो भविष्य में उनके व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here