More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल मंडल होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित सेवा में बदली

    भोपाल मंडल होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित सेवा में बदली

    भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं उनकी मांग पर संचालित गाड़ी संख्या 07363/ 07364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 17363/ 17364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन हुबली से 6 जुलाई 2026 और योग नगरी ऋषिकेश से 9 जुलाई 2026 से नियमित नम्बर से परिचालित होगी।

     हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित नम्बर से परिचालन 

    गाड़ी संख्या 17363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 6 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को हुबली से शाम 19:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21:41 बजे हरदा, 22:55 बजे इटारसी, तीसरे दिन 00:35 बजे रानी कमलापति एवं 03:00 बीना आगमन कर गंतव्य स्टेशन योग की नगरी ऋषिकेश रात 23:30 बजे पहुंचेगी।इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 17364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस ट्रेन 9 जुलाई से प्रत्येक  गुरुवार योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:48 बजे बीना, 02:40 बजे रानी कमलापति, 04:15 बजे इटारसी, 05:05 हरदा आगमन कर तीसरे दिन गंतव्य स्टेशन हुबली सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी,  04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच रहेंगे।यात्री इस नियमित नम्बर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here