More
    Homeराज्यबिहारमधुबनी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों...

    मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल‎

    मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पदमा एनएच के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना में घायल हुए युवकों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार तथा रामख्त निवासी 18 वर्षीय करन कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सचिन कुमार को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उधर घटना की सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। 
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here