More
    Homeराजस्थानअलवरलव मैरिज के तीन माह बाद युवक ने लगाई फांसी, 22 वर्षीय...

    लव मैरिज के तीन माह बाद युवक ने लगाई फांसी, 22 वर्षीय युवक की मौत

    अलवर में युवक की मौत से सनसनी, लव मैरिज के तीन माह बाद उठाया आत्मघाती कदम

    अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

    मृतक की पहचान पटेल नगर निवासी निखिल पुत्र बसंत के रूप में हुई है। परिजनों के परिचित रामदयाल ने बताया कि निखिल के पिता बसंत उनकी दुकान पर कार्य करते हैं। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि निखिल ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां युवक की मौत की पुष्टि हुई।

    जानकारी के अनुसार निखिल रंग-पेंट का कार्य करता था। उसने करीब तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। हालांकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here