More
    Homeराजस्थानअलवरसर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग निरुद्ध

    सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग निरुद्ध

    कठूमर में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    कठूमर। थाना पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी भी बरामद कर ली है।

    थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि 23 मई को सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नाबालिग भरतपुर और अलवर क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कठूमर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की लत और शौक-मौज की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

    रात एक बजे दिया था वारदात को अंजाम

    पुलिस के अनुसार मुख्य बाजार स्थित सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए तीन नकाबपोश चोरों ने रात करीब एक बजे दुकान का ताला और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी दुकान में रखे आभूषण और नकदी तक पहुंच गए थे, लेकिन इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर घबरा गए।

    जल्दबाजी में आरोपी कुछ सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के बाद सर्राफा व्यवसायी ने थाने में मामला दर्ज कराया था।

    सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी

    वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

    पूछताछ के दौरान तीनों नाबालिगों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी बरामद कर ली गई।

    नशे की लत के चलते करते थे चोरी

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की लत और मौज-मस्ती के लिए धन जुटाने की नीयत से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

    अन्य संदिग्धों की जांच जारी

    थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में अन्य व्यक्तियों की कोई भूमिका थी या नहीं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here