संगठन विस्तार के बीच बढ़ा सम्मान, प्रफुल जैन को बधाई देने वालों का लगा तांता
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन विस्तार के तहत प्रफुल जैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों में खुशी का माहौल है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रफुल जैन को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जमीनी स्तर पर सक्रियता, लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों तथा जनसेवा में योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ भाजपा को आगामी समय में मिलेगा। उनके प्रदेश मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सिद्धार्थ नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष महावीर जी रावका ने भी प्रफुल जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रफुल जैन का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण उन्हें इस नई जिम्मेदारी के निर्वहन में सफलता दिलाएगा।
महावीर रावका ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रफुल जैन अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन और समाज दोनों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

