More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल मंडी में पर्यावरण दिवस पर जीव सेवा की मिसाल, 51 परिंडे...

    खैरथल मंडी में पर्यावरण दिवस पर जीव सेवा की मिसाल, 51 परिंडे लगाकर पक्षियों को दी राहत

    पर्यावरण दिवस पर भीषण गर्मी में परिंडे बने सहारा, ऊंची उड़ान फाउंडेशन ने नियमित जल सेवा का लिया संकल्प

    खैरथल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खैरथल मंडी में मूक पक्षियों की प्यास बुझाने और जीव संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से ‘लक्ष्य की ओर ऊंची उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा 51 पानी के परिंडे (सकोरे) लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को सहज रूप से पेयजल उपलब्ध कराना है।

    फाउंडेशन के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता और जीव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम में व्यापार समिति खैरथल मंडी के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंडी समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, दुकानों और छतों पर भी परिंडे लगाने तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने की अपील की।

    अभियान के दौरान प्रथम डाटा, हिमांशु भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कार्तिक शर्मा, आशीष डबास, अंशुल खंडेलवाल और हिमांशु सोनी सहित फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंडी परिसर के पेड़ों और सुरक्षित स्थानों पर परिंडे स्थापित किए तथा उनमें पानी भरकर सेवा कार्य की शुरुआत की।

    इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे केवल परिंडे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे गर्मी के मौसम में नियमित रूप से उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराते रहेंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जीव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दे रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here