More
    Homeराजस्थानअलवरधर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड मंजूर

    धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड मंजूर

    कथित धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच तेज, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र स्थित तंवर कॉलोनी में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को इस मामले को लेकर क्षेत्र में विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और जांच शुरू की थी।

    पुलिस जांच के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी राजकुमार को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी।

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कथित धर्म परिवर्तन गतिविधियों में कोई अन्य व्यक्ति, समूह या संगठन शामिल था या नहीं। अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

    इस बीच पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मामले को गंभीर बताते हुए इसकी गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में लोगों की निगाहें पुलिस जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here