सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान, ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कल्याण पहल’ से सम्मानित हुई नेक कमाई फाउंडेशन
अलवर। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नेक कमाई फाउंडेशन समिति, अलवर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कल्याण पहल” सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्था को समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान एवं सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित सीएसआर इम्पैक्ट नेशनल समिट के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर के सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
समिट में नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से वर्षभर संचालित सामाजिक गतिविधियों, जनसेवा अभियानों एवं समाज में आए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता, दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी साझा की गई।
संस्था के नवाचारपूर्ण प्रयासों, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए निर्णायक मंडल ने नेक कमाई फाउंडेशन को “वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कल्याण पहल” सम्मान के लिए चयनित किया।
फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हज़रती एवं मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने इस उपलब्धि को अलवर जिले, संस्था से जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों, दानदाताओं एवं शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण तथा ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
उन्होंने बताया कि नेक कमाई फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन सहायता तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग से जुड़े जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


