More
    Homeराजस्थानअलवरजनसुनवाई में जूली बोले फ्रेम में बने रहने के लिए भाजपा नेता...

    जनसुनवाई में जूली बोले फ्रेम में बने रहने के लिए भाजपा नेता करते हैं स्टंट

    जनसुनवाई के दौरान टीकाराम जूली ने पेपर लीक, महंगाई और कानून व्यवस्था को बताया गंभीर मुद्दा

    अलवर। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने शनिवार को मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं और परिवेदनाओं को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा।

    इस अवसर पर जूली ने अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दलितों पर अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और समाज को इसके खिलाफ संगठित होकर जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद आम लोगों का जीवन कठिन हुआ है तथा महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ी हैं।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान हैं और लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है।

    इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित नीट पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। जूली ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का बार-बार पेपर लीक होना केंद्र सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

    धर्मांतरण प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अलवर में सामने आए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जानी चाहिए। जूली ने भाजपा नेताओं पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनावश्यक बयानबाजी और स्टंट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना कानून का उल्लंघन है।

    जूली ने राजस्थान में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने साधु-संतों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है।

    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, उमरदीन खान, जल्ला राम जाटव, जफरु खान, महेश सैनी, रामसहाय जाटव, साजिद खान, राहुल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here