निःशुल्क परामर्श शिविर में नेत्र और ईएनटी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
अलवर। जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संत सुखदेव शाह चैरिटेबल हॉस्पिटल, मनु मार्ग, अलवर द्वारा रविवार 7 जून 2026 को निःशुल्क नेत्र रोग एवं कान, नाक, गला (ईएनटी) स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार चौहान (एमबीबीएस, एमएस नेत्र रोग) द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। मरीजों की चश्मे के नंबर की जांच, आंखों के पर्दे की जांच, एलर्जी, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला पानी), नाखूना तथा आंखों में गिरे बाहरी कणों को निकालने जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी जांच अत्याधुनिक मशीनों से की जाएंगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शिविर में जांच कराने वाले मरीजों को अगले सात दिनों तक नेत्र ऑपरेशन एवं चश्मा बनवाने पर 20 प्रतिशत विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. माधवी कुन्दनानी (एमबीबीएस, एमएस ईएनटी, ओरो कैंसर ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा डॉ. नितिन कुमार अरोड़ा (एमबीबीएस, एमएस ईएनटी) द्वारा कान, नाक एवं गला संबंधी रोगों का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में कान के संक्रमण, मवाद, कान दर्द, टिनिटस, साइनस एवं एलर्जी, नाक की हड्डी की विकृति, आवाज एवं बोलने की समस्याएं, खर्राटे, स्लीप एपनिया, वर्टिगो, सुनने की क्षमता में कमी, नकसीर, टॉन्सिल, गले में खराश तथा निगलने में कठिनाई जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी।
विशेष सुविधा के तहत ऑडियोमेट्री (सुनने की क्षमता जांच) मात्र 250 रुपये तथा गले की एंडोस्कोपी भी मात्र 250 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में जांच कराने वाले मरीजों को अगले सात दिनों तक ईएनटी ऑपरेशन पर भी 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
इसके अलावा सभी आगंतुकों के लिए रक्तचाप (बीपी), शुगर एवं थायरॉइड की निःशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई है।
अस्पताल प्रशासन ने अलवर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से इस जनहितकारी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने की अपील की है।
स्थान: संत सुखदेव शाह चैरिटेबल हॉस्पिटल, 6 मनु मार्ग, अलवर
संपर्क सूत्र: 8875307799, 8058998912, 9983962821, 8003698767
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


