More
    Homeराजस्थानखैरथलअल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

    अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

    अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवास-भोजन सुविधा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    खैरथल-तिजारा। जिले में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किशनगढ़बास एवं तिजारा में बालक तथा बालिका छात्रावास प्रत्येक 50-50 सीटों की क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे।

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 9वीं एवं उससे उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा प्रवेश

    अधिकारी ने बताया कि बीपीएल, दिव्यांगजन, अनाथ तथा निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रावास में सीटें रिक्त रहने की स्थिति में ही अंतिम प्रवेश सूची में शामिल किया जाएगा।

    यहां से प्राप्त कर सकते हैं आवेदन पत्र

    आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने के लिए कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अलवर अथवा संबंधित छात्रावास में संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0144-2940611 पर संपर्क किया जा सकता है।

    प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

    प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को गत वर्ष की अंकतालिका की स्वयं प्रमाणित प्रति, अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, प्रवेश शुल्क रसीद, स्कूल अथवा कॉलेज परिचय पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र तथा बीपीएल, विधवा अथवा परित्यकता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) संलग्न करने होंगे।

    इसके अलावा छात्र अथवा छात्रा से छात्रावास में मिलने वाले केवल माता-पिता एवं वास्तविक भाई-बहनों का समूह फोटो, उनके पहचान पत्रों की प्रमाणित प्रतियां, बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक की स्पष्ट प्रति तथा छात्रावास नियमावली के पालन का शपथ पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा।

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here