More
    Homeराजस्थानअलवरपशुपालक संघ का बड़ा ऐलान, 12 जून को अलवर में प्रदर्शन

    पशुपालक संघ का बड़ा ऐलान, 12 जून को अलवर में प्रदर्शन

    पशुपालक मांगों को लेकर आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री का पुतला दहन तय

    अलवर। राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डोपलर सर्वे समिति की जिला स्तरीय बैठक में पशुपालकों, घुमंतू एवं विमुक्त समाज से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी जा रही कई मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे समाज में गहरा असंतोष है।

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पशुपालकों के अधिकारों की रक्षा, चरागाह भूमि का संरक्षण, पशुपालन को बढ़ावा देना तथा घुमंतू समाज के कल्याण से जुड़ी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं। लगातार ज्ञापन और संवाद के बावजूद समाधान न निकलने पर संगठन में नाराजगी बढ़ रही है।

    संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अब आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 12 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान पशुपालक, घुमंतू एवं विमुक्त समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा।

    संगठन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा।

    बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में पशुपालक, समाज प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here