More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में मिला पट्टा, गोपाल जोगी और फरीद खान का...

    शहरी सेवा शिविर में मिला पट्टा, गोपाल जोगी और फरीद खान का सपना हुआ साकार

    रामगढ़ में शहरी सेवा शिविर, पट्टा पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खिली मुस्कान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिलने से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।

    नगर पालिका रामगढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर में बड़ोदामेव निवासी गोपाल जोगी एवं फरीद खान को भूमि का पट्टा मिलने पर उनके परिवारों में खुशी का माहौल छा गया। पट्टा प्राप्त होने के बाद दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त होने की संतुष्टि साफ दिखाई दी।

    लाभार्थियों ने बताया कि वे काफी समय से भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे। नगर पालिका गठन के दौरान कृषि भूमि को गैर-कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग की अनुमति हेतु उन्होंने आवेदन किया था। अब शहरी सेवा शिविर के माध्यम से मॉडल टाउन निजी खातेदारी योजना के तहत उन्हें पट्टा प्रदान किया गया है।

    गोपाल जोगी और फरीद खान ने कहा कि भूमि का वैध पट्टा मिलने से उनके परिवार को कानूनी सुरक्षा और भविष्य के लिए स्थायित्व मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    प्रशासन का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here