More
    Homeराजस्थानउदयपुरयुवा परिषद की संभागीय कार्यशाला संपन्न, वृक्षारोपण से दिया संरक्षण का संदेश

    युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला संपन्न, वृक्षारोपण से दिया संरक्षण का संदेश

    युवा परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार का लिया संकल्प

    उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की संभागीय कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बलीचा स्थित श्री सुप्रकाशमती ध्यान केंद्र (ध्यानोदय केंद्र) में राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन के मुख्य आतिथ्य तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन सुदृढ़ीकरण, स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन, अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों और पदाधिकारियों ने तीन बार णमोकार मंत्र का उच्चारण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

    मुख्य अतिथि उदयभान जैन ने संगठन की 50 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रत्येक शाखा से कम से कम 50 पौधे लगाने और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले सम्मान और पुरस्कारों की जानकारी भी साझा की।

    प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत सभी शाखाएं सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2026 को जयपुर महानगर में युवा परिषद का स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिषद के परामर्शक पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन सहित अनेक विशिष्टजन शामिल होंगे। उन्होंने सभी शाखाओं से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    कार्यशाला में प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया, संगठन मंत्री विपिन जैन, जिला अध्यक्ष अरुण लुणदिया, महामंत्री मनोज जैन, विकास जैन, जतिन जैन, प्रतीक जैन, धर्मेंद्र वोरा, राकेश जैन और कार्तिक जैन सहित कई पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे तथा सामाजिक सेवा और युवा सहभागिता को बढ़ाने पर बल दिया।

    इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने मिलकर युवा परिषद बुलेटिन ‘राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र’ के जून 2026 अंक का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन तुषार जैन ने किया, जबकि अंत में आभार सुनील जैन लुणदिया ने व्यक्त किया। कार्यशाला का समापन संगठन की एकजुटता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और गुरु सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here