More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में भागचंद मीणा को मिली दोहरी सौगात

    ग्रामीण सेवा शिविर में भागचंद मीणा को मिली दोहरी सौगात

    नाम शुद्धिकरण के साथ आयुष्मान कार्ड मिला, सेवा शिविर बना खुशियों का माध्यम

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर–2026 आमजन के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनते जा रहे हैं। टहला तहसील की ग्राम पंचायत कुंडला में आयोजित शिविर में लाभार्थी भागचंद मीणा को एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण लाभ मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई।

    शिविर में हुआ नाम का शुद्धिकरण, मिली बड़ी राहत

    भागचंद मीणा ने शिविर में आवेदन देकर बताया कि उनके राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटिवश उनका नाम “भागला” दर्ज हो गया था। संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही रिकॉर्ड में संशोधन करते हुए सही नाम दर्ज कर दिया। इससे भविष्य में भूमि अभिलेख, सरकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में आने वाली संभावित परेशानियों का समाधान हो गया।

    आयुष्मान कार्ड मिलने से बढ़ी खुशी

    राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ ही शिविर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत भागचंद मीणा का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इससे उन्हें जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

    लाभार्थी ने जताया आभार

    भागचंद मीणा ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर उनके लिए “खुशियों का पिटारा” साबित हुआ। उन्होंने मौके पर ही समस्या का समाधान होने और सरकारी योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना था कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित राहत मिल रही है और सरकारी सेवाएं अधिक सुलभ बन रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here