More
    Homeराजस्थानअलवरकार की टक्कर के बाद बवाल, घर पर पथराव और तोड़फोड़ का...

    कार की टक्कर के बाद बवाल, घर पर पथराव और तोड़फोड़ का CCTV वीडियो आया सामने

    टक्कर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस जांच शुरू

    अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित तिजारा फाटक की शिव कॉलोनी में कार और बुलेट मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पीड़ित राहुल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का कथित सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर पर पथराव और हंगामे जैसी गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

    राहुल शर्मा के अनुसार 16 जून की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर से आटा पिसवाने के लिए कार लेकर निकले थे। गली के मोड़ पर उनकी कार की टक्कर एक बुलेट मोटरसाइकिल से हो गई। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार ने गाली-गलौज की और कार के शीशे पर मुक्का मारकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वह वापस अपने घर लौट आए।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद बब्लू यादव, उसके बेटे गौरव और विकास, भाई विनीत यादव सहित अन्य लोग करीब 20 से 25 व्यक्तियों के साथ घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए घर के शीशे तोड़ दिए और बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

    राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि इस घटना में उनकी मां, बहन और भाई को भी चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने कथित रूप से देशी कट्टा और दो नाली बंदूक दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा घर छोड़ने की चेतावनी भी दी।

    शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here