More
    Homeराजस्थानजयपुरगायत्री नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, आर्यिका विभा श्री ससंघ का...

    गायत्री नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, आर्यिका विभा श्री ससंघ का हुआ स्वागत

    मंगल अवसर पर प्रेरक प्रवचन, आर्यिका विभा श्री ने बताई संत संगति की महिमा

    जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुधवार सायंकाल परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री विभा श्री माताजी ससंघ का गायत्री नगर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा।

    मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि पूज्य माताजी ससंघ ने मीरा मार्ग स्थित मानसरोवर जैन मंदिर से विहार कर गायत्री नगर जैन मंदिर तक मंगल यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर आरती एवं पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैण्ड-बाजों और मंगल ध्वनियों के बीच ससंघ का भव्य स्वागत किया गया।

    मंदिर पहुंचने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में मंत्री राजेश वोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संतोष गंगवाल, राकेश पाटोदी, पदम झांझरी, बसंत बाकलीवाल, संतोष रावका सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरती कर स्वागत किया। महिला मंडल एवं मुनि वैय्यावृति महिला समूह की सदस्यों ने मंगल कलश लेकर भव्य अगवानी की तथा श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

    संतों का समागम देता है अनंत पुण्य

    अपने मंगल प्रवचन में गणिनी आर्यिका श्री विभा श्री माताजी ने कहा कि जहां संतों का आगमन होता है, वहां जैन संस्कृति सदैव मुस्कुराती रहती है। उन्होंने कहा कि संतों का समागम अत्यंत सातिशय पुण्य का परिणाम होता है और उनका सान्निध्य भविष्य के लिए अनंत पुण्य प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन आराधना कर अपने जीवन को मंगलमय बनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर परम पूज्य श्रमणी आर्यिका विनय श्री माताजी ने भी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को धर्म ज्ञान से अवगत कराया।

    श्रुत पंचमी महोत्सव में होंगे विशेष आयोजन

    युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि आर्यिका संघ में 11 विदुषी आर्यिकाएं विराजमान हैं। उनके सान्निध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर पर 19 जून को प्रातः 8 बजे से मंदिर के बेसमेंट में श्रुत स्कंध विधान का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायं 7:30 बजे आनंद यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका संगीता छाबड़ा एवं मनीषा टोंग्या के निर्देशन में होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here